पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। हाथ में तिरंगा थामे आजादी के मतवाले चले जा रहे हंै, तो युवाओं की टोली पर अपने जीत पर पहाड़ में तिरंगा लगा रही है। आजादी के ऐसे कई रंग को खूबसूरत तरीके से पेंटिंग में पिरोया है कक्षा छटवी के शुभ अग्रवाल ने। महाकौशल कला परिषद द्वारा महाकोशल कला वीथिका में एकल प्रदर्शनी की शुरूआत शनिवार को की गई।
रविवार तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में शुभ के 50 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन गिरधारी पौढ ने किया। शुभ अग्रवाल की यह तीसरी एकल प्रदर्शनी है। तिरंगा थीम पर आयोजित प्रदर्शनी में सुभाष चंद्र बोस का नेतृत्व करने की क्षमता, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की बहादुरी, हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ते राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह सहित कई शहीदों और क्रांतिकारियों को कलाकार ने पेंटिंग में दर्शाया है। इसमें भारतीय सेना के जाबाजों से लेकर बार्डर पर हुई जीत की खुशी दिखाई गई है। इस बाल कलाकार ने चारकोल, पेंसिल, स्याही, पेस्टल, जलरंग माध्यम से कैनवास में रंग भरा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.