पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर .आजकल पैरेंट्स बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं देते। अगर बच्चे को खेलना होता है तो वो घर के अंदर ही खेलता हैं। जिस कारण बच्चा सुबह के धूप से वंचित रह जाता हैं और बड़ा होकर उसे हड्डियों और स्किन की प्राब्लम आती हैं। पैरेंट्स को ऐसी कई जानकारी बच्चों की हेल्थ चेकअप के दौरान डा. शशिकांत देवांगन ने दी।
देवेंद्र नगर स्थित ओमेगा किडजी स्कूल में शनिवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर ने कहा कि सुबह के धूप में अगर बच्चा आधा घंटा खेले तो उसकी अच्छी ग्रोथ होगी। विटामिन डी का सबसे बड़ा और नेचुरल स्त्रोत सूरज है और जिसे हर पैरेंट्स एवाइड कर रहा है। इस धूप में अगर बच्चा कम से कम आधा घंटा खेले तो आगे चलकर बच्चे को हड्डी तथा स्किन संबंधी समस्या नहीं होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.