पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। ऑल इंडिया इंटर विवि नेटबॉल स्पर्धा में दो दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान तुमकुर विवि कर्नाटक की टीम का मोबाइल से भरा बैग चोरी हो गया था। बैग से 10 मोबाइल और कैमरे थे। इस संबंध में रविवि की ओर से सरस्वती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस पिछले दो दिन से छानबीन कर रही थी और उसने शनिवार सुबह नेटबॉल के ही दो खिलाडिय़ों व्योम शर्मा और तेजेश को गिरफ्तार कर चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर लिया। इस संबंध में रविवि के संचालक डॉ विपिन चंद्र शर्मा ने बताया कि सामान मिलने के बाद तुरंत तुमकुर विवि के मैनेजर को इसकी सूचना दे दी गई है। टूर्नामेंट में चोरी की घटना होने से हम बेहद दुखी थे और सामग्री मिलने के बाद हम राहत की सांस ले रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.