पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल के लिए दिल्ली के कंसल्टेंट ने लिया डीके का जायजा

सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल के लिए दिल्ली के कंसल्टेंट ने लिया डीके का जायजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। दाऊ कल्याण सिंह अस्पताल में खुलने वाले सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल के लिए दिल्ली से आए कंसल्टेंट डॉ. सजल सेन ने शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में खुलने वाले ओपीडी व आईपीडी के लिए कमरों का जायजा लिया। उनके साथ डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी, डीके अधीक्षक डॉ. विष्णु दत्त व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी थे।
अप्रैल से न्यूरो सर्जरी व किडनी रोग विभाग की ओपीडी व आईपीडी शुरू करना है। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार की शाम शिफ्टिंग के संबंध में डॉ. सेन के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद शनिवार को सुबह 10 बजे डीके का दौरा किया गया। किन-किन कमरों का लुक बदलना है और वार्ड बनाना है, इस पर सेन ने निर्देश दिए।