पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर वाले समझे किडनैपिंग... लेकिन उनकी तालाब में लाश मिली!

घर वाले समझे किडनैपिंग... लेकिन उनकी तालाब में लाश मिली!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। राजधानी से गुरुवार को गायब दो स्कूली छात्रों की शनिवार सुबह राईया तालाब में लाश मिल गई। दोनों का शव पानी के ऊपर तैरता मिला। पुलिस ने उन्हें पीएम के लिए भेजा और वहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों छात्रों के अपहरण की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन उनके डूबने का अंदेशा है। दोनों के कपड़े तालाब के तट पर रखे मिले। उनकी मौत की खबर के बाद परिवार वाले सकते में आ गए।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों छात्र बैजनाथपारा निवासी 12 वर्षीय फरहान पिता जाहिद खान और छोटापारा निवासी 11 वर्षीय उबैद पिता अब्दुल रज्जाक खान हैं। फरहान सुबह साढ़े 11 बजे अपने घर से निकला था, जबकि उबैद बाद में उसके साथ शामिल हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों साइकिल से पहले रेलवे स्टेशन गए। वहां उन्हें उनके ही मोहल्ले वालों ने देखा। उसके बाद वो दोपहर तक राईया तालाब पहुंच गए। बताते हैं कि उबैद के शरीर में कपड़े नहीं मिले। वह नहाने पहले उतरा था। उसके पानी में उतरते ही वह एकदम से नीचे चला गया।


उसे बचाने के चक्कर में फरहान ने भी कपड़े उतारकर पानी में उतर गया। दोनों को तैरना नहीं आता था और इस वजह से वो डूब गए। पुलिस के मुताबिक तालाब बेहद ही गहरा है, क्योंकि वहां सौंदर्यीकरण की वजह से उसकी हाल ही में खुदाई की गई। तालाब के चारों ओर घाट बना हुआ है, जिससे उसमें नहाने वाले दूर से दिखाई नहीं देते। गुरुवार को दोनों के गायब होने के बाद घर वालों न अपहरण की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने पहले गुमशुदगी और दूसरे दिन अपहरण का मामला दर्ज किया।


PICS: BHUPESH KESHARWANI