पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर ) में गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बीएस सहाय, निदेशक, आई. आई.एम. रायपुर ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के विकास में युवा वर्ग के योगदान पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थिओं को शोध एवं शिक्षण जैसे करियर विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आई. आई.एम. रायपुर के विकास का श्रेय संस्थान के शिक्षकों को देते हुए विद्यार्थिओं एवं अध्यापकों से संस्थान को विश्वस्तरीय बिज़नेस स्कूल बनाने के लिए प्रयत्न करने को कहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.