पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। रेलवे ने रायपुर-हापा मार्ग में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन की फेरे को बढ़ा दिया है। पांच फेरे के साथ यह ट्रेन मंगलवार से चलेगी। स्पेशल ट्रेन हापा से 28 और रायपुर से 30 जनवरी को रवाना होगी। रायपुर-हापा एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को 09535 नंबर के साथ छूटेगी। इसी तरह हापा से छूटने वाली ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 09536 के साथ रवाना होगी। रायपुर से छूटने का समय शाम 4.10 बजे है और हापा से चलकर रायपुर पहुंचने का समय दोपहर 3 बजे है। रायपुर से छूटकर यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भुसावल होते हुए हापा तक जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर/ एसएलआरडी, 6 सामान्य श्रेणी, 6 स्लीपर कोच 2 एसी-3 एवं 1 एसी-2 सहित कुल 17 कोच रहेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.