पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, चार गिरफ्तार

बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। बीजापुर जिले के जांगला इलाके में सर्चिंग पर निकली जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर नक्सलियों ने कल रात हमला किया। करीब दो घंटे चली फायरिंग के बाद बड़े नक्सली भाग निकले। पुलिस ने उनके साथ काम करने वाले चार जन मिलीशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से विस्फोटकों के अलावा कुछ डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि जांगला इलाके में करीब तीन सौ नक्सली हैं। सर्च के लिए पुलिस की टीम को रवाना किया गया था। जपेली गांव के पास रात में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।