पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाधिवक्ता को बदलने वकीलों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

महाधिवक्ता को बदलने वकीलों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। राज्य के नए महाधिवक्ता जुगलकिशोर गिल्डा को बदलकर छत्तीसगढ़ मूल के किसी वरिष्ठ अधिवक्ता को महाधिवक्ता बनाए जाने की मांग को लेकर रायपुर के अधिवक्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि योग्य व काबिल अधिवक्ता होने के बावजूद राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति को महाधिवक्ता बनाना उचित नहीं है। वकीलों के इस विरोध में महापौर डा. किरणमयी नायक भी साथ हैं। दूसरी तरफ बिलासपुर में आज दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन और विरोध जारी रखा।