पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने डीआरएम से मिलकर गिनाई समस्याएं

विधायक ने डीआरएम से मिलकर गिनाई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने आज रेल मंडल प्रबंधक से मुलाकात की। विधायक ने डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपकर रेलवे से संबंधित 15 बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया। इसमें मुख्य रूप से विधायक ने शहर की छोटी रेल लाइन पर सड़क बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि फाफाडीह से तेलीबांधा तक के व्यस्त ट्रैफिक के लिए इस सड़क की विशेष जरूरत है। रेल लाइन के दोनों ओर भी यदि सड़क बनाने को मंजूरी मिल जाती है तो शहर की ट्रैफिक समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी। विधायक ने डीआरएम से अविलंब इसमें कार्यवाही करने की मांग की। डीआरएम से विधायक ने कहा कि स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा वालों के बेतरतीबी पार्किंग से यात्रियों को परेशानी होती है। साथ ही उन्होंने रेलवे जमीन में बसी हुई बस्तियों को शिफ्ट करने, रेलवे फाटक के चौड़ीकरण, रेलवे कॉलोनी के जर्जर मकानों की मरम्मत कराने, डब्लूआरएस स्टेशन में यात्री सुविधा बढ़ाने आदि की मांग की।