पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। नई राजधानी में मंत्रालय के सामने बने 75 एकड़ में बने सरोवर का मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को लोकार्पण किया। सुबह 11.30 बजे सीएम ने सरोवर का लोकापर्ण किया। इस सरोवर को अब आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एक किलोमीटर तक चारो ओर से घाट का निर्माण किया गया है। 12 फाउंटेन के साथ रात में रोशनी से सरोवर आकर्षण का केंद्र रहेगा। 1250 एलईडी से सरोवर को चकाचक किया गया है। सरोवर में लोगों को जाने के लिए सात प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सरोवर के चारो ओर बनी ढाई किलोमीटर जॉगिंग ट्रैक व अन्य सुविधाओं का मुआयना किया। इस सरोवर को उन्होंने राजधानी सरोवर का भी नाम दिया। नया रायपुर विकास प्राधिकरण कि अफसरों ने बताया कि सरोवर के निर्माण में 32 करोड़ रुपए का खर्च आया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.