पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। संतोष ट्रॉफी फुटबॉल स्पर्धा के पहले मैच में सोमवार को छत्तीसगढ़ सीनियर टीम का मुकाबला केरल से होगा। राज्य स्तरीय सीनियर स्पर्धा के आधार पर पिछले दिनों टीम का चयन हुआ था और अंबिकापुर में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। राज्य स्तरीय स्पर्धा का खिताब रायपुर ने जीता था। छग टीम में साई सेंटर रायपुर के तीन खिलाडिय़ों नवीन नायक, कुसुमकांत और जुगेंद्र मिंज ने भी जगह बनाई है। फुटबॉल कोच स्वप्निश पाठक ने बताया कि टीम के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम लीग मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.