- Hindi News
- पिक्स: आयुर्वेद छात्रों ने किया स्वास्थ्य मंत्री के घर का घेराव
पिक्स: आयुर्वेद छात्रों ने किया स्वास्थ्य मंत्री के घर का घेराव
रायपुर। आयुर्वेद के मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती निरस्त करने के विरोध में आज आयुर्वेद के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल के घर का घेराव किया। छात्रों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री से मामले में संज्ञान लेने का निवेदन किया, साथ ही वे लगातार नारेबाजी भी करते रहे।
गौरतलब है कि भर्ती निरस्त करने के विरोध में छात्रों ने पहले भी एनआरएचएम के ऑफिस का घेराव करके वहां तोड़-फोड़ की थी और वहीं धरने पर बैठ गए थे।
छात्रों का कहना है कि उनकी नियुक्ति पूरी रिक्रूटमेंट प्रोसीजर के बाद हुई थी, उनके प्रमाण पत्रों की स्क्रूटिनी के बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए थे। लेकिन एनआरएचएम के अफसर आरएस त्यागी ने बिना किसी वजह के उनकी नियुक्ति रद्द कर दी।
छात्रों की मांग है कि या तो एनआरएचएम मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति निरस्त करने का अपना फैसला वापिस ले या फिर एनआरएचएम को आयुर्वेद से अलग किया जाए।
आगे तस्वीरों में देखिये कैसे-कैसे पोस्टर लेकर पहुंचे थे आयुर्वेद के छात्र