पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी व बीसीए प्रथम वर्ष से करीब 91 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि खत्म होने के साथ ही विवि तैयारियों में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार कुछ छात्र बढ़े हैं।
गौरतलब है कि 29 जनवरी तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा होगी। अधिकारियों का कहना है कि कॉलेजों में जमा हार्ड कॉपी के बाद छात्रों की पूरी संख्या सामने आएगी। उल्लेखनीय है कि इस बार बीएससी व बीकॉम सहित संकायों में पिछली बार की तुलना में ज्यादा आवेदन आए है। बीएससी में इस बार 20 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। इसी तरह, बीकॉम में पिछली बार के 15775 आवेदन के मुकाबले इस बार करीब 17000 आवेदन आएं हैं। बीए में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.