पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। सेजबहार स्थित प्रगति इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में राज्यस्तरीय इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें 80 स्कूलों से 300 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। जिसमें सोमवार को इन स्कूलों के बच्चों ने ऑडिशन दिया, जिसका फाइनल कंपटीशन मंगलवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता दो वर्ग सोलो तथा गु्रप डांस में आयोजित हुई। गु्रप डांस में जहां छह से आठ बच्चों की टोली ने थीम बेस डांस करके लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं एकल डांस में भी प्रतिभागी ने अपनी डांसिंग स्टेप और फेस एक्सप्रेशन से बेहतर परफार्मेंस दिया। एक तरफ जहां रिमिक्स गीतों पर थिरकते प्रतिभागी दिखें, वहीं दूसरी तरफ सेमी क्लासिकल गीत भी मंच पर छाए रहे।
फोक डांस का मजा: चिरमिरी गु्रप ने फोक डांस पेश किया। रायगढ़ के लोकगीत पर आधारित इस डांस को काफी सराहा गया। रामेश्वरी एंड गु्रप ने कर्मा नृत्य से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाया। अभनपुर के कमलेश एंड ग्रुप ने भी सरगुजिया गीत पर फोक डांस किया। फे्रंड्स ग्रुप ने पंजाबी रिमिक्स पर डांस करके सभी को अपने साथ भांगडा करने पर मजबूर कर दिया। मंच पर बजता ढोल और उस पर भल्ले-भल्ले की आवाज के साथ भांगडा करते प्रतिभागियों ने पंजाब की संस्कृति दर्शाई।
छाया फिल्मी गीत भी: नगाड़ा संग ढोल बाजे पर कोरबा के श्वेता एंड ग्रुप ने डांस किया। सागर तिवारी गु्रप ने दिल क्यूं ये मेरा शोर...पर परफार्म किया। चिरमिरी से सरगम फ्रेंड्स गु्रप ने रक्त चरित्र...गीत पर थीम बेस डांस किया। एक तरफ जहां गु्रप डांस को सराहा गया, वहीं एकल डांस में दुर्गा विश्वकर्मा के अरे जा रे हट नटखट...गीत पर आधारित डांस को पसंद किया गया। जिसमें दुर्गा ने मुखौटा लगाकर लड़का और लड़की दोनों का वेष बनाकर नृत्य किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.