पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक घंटे के छात्र दर्शन में एक भी शिकायत नहीं, भविष्य पर लगा सवालिया निशान

एक घंटे के छात्र दर्शन में एक भी शिकायत नहीं, भविष्य पर लगा सवालिया निशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के छात्र दर्शन के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। आज हुए एक घंटे के इस कार्यक्रम में एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। पिछले दो-तीन सप्ताह से इस कार्यक्रम के प्रति छात्रों की दिलचस्पी में कमी आई है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगे हैं कि यह कार्यक्रम आगे भी संचालित होगा या नहीं।
गौरतलब है कि अंकसूची संशोधन, माइग्रेशन सहित अन्य में छात्रों को राहत देने के लिए माशिमं की ओर से 30 सितंबर को यह कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके लिए प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। शुरुआत में तो कुछ लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। कई शिकायतें पहुंची और उसका निबटारा भी हुआ। लेकिन पिछले दो-तीन सप्ताह से इक्के-दुक्के मामले ही यहां पहुंचे हैं। ऐसे में छात्रों के साथ अधिकारियों की दिलचस्पी भी कम हुई है। यही वजह है कि आज के कार्यक्रम में सिर्फ दो अधिकारी ही शामिल हुए थे। इस बीच इनके सामने कोई मामला नहीं आया। एक घंटे के इंतजार के बाद कार्यक्रम खत्म कर दिया गया।