पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदर्भ ने पहली पारी में बनाए ३३१ रन

विदर्भ ने पहली पारी में बनाए ३३१ रन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। विदर्भ की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दो दिवसीय मुकाबले के पहले दिन पहली पारी में 331 रन बनाए। नागपुर में खेले जा रहे सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में विदर्भ ने छग के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पूरी टीम 73.1 ओवर में 331 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। विदर्भ की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। छग की ओर से बिन्नी सैमुअल ने चार जबकि सौरभ व कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने पर छग ने 17 ओवर में दो विकेट पर 66 रन बना लिए थे। आनंद ने 24 और सचिन ने 25 रन बनाए।