पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। पत्नी को गाली देना लाखे नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने गाली सुनकर उसकी धुनाई कर दी। हालांकि, उसने इसकी शिकायत थाने मेंं कर दी। सोमवार शाम को कोर्ट ने इस मामले में पड़ोसियों को एक दिन की सजा दी है।
लाखे नगर निवासी मोहन लाल सोनकर का 14 सितंबर 2012 को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान वह पत्नी को गाली देते हुए घर से बाहर निकल गया। पड़ोसियों अर्जुन नेताम, जगनंदन सोनी, शिवनंदन सोनी और दुर्गा सोनी ने गाली सुनकर उसकी धुनाई कर दी। प्रार्थी मोहन ने इसकी शिकायत थाने में कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आज आरोप साबित होने पर चारों को एक दिन की सजा सुनाई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.