पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। पापा मुझे पानी पिला दो, मुझे बचा लो। नवागढ़ रोड पर स्थित ग्राम अंधियारखोर के पास एक खेत में सुबह 8 बजे एक 9 वर्षीय बालक अधमरी हालत में रोते व कराहते हुए लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। उसी समय सिंचाई के लिए खेत जा रहे ग्रामीण मनीराम साहू की नजर उस पर पड़ी और उसने उस बच्चे को पानी पिलाया और बिस्किट खिलाया।
यह खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए संजीवनी 108 को सूचना दी गई। संजीवनी के माध्यम से बच्चे को 100 बिस्तर सरकारी अस्पताल बेमेतरा लाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी बेमेतरा पुलिस व नवागढ़ थाने को दी गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार से पहले अपहृत बालक तुषार ने बेमेतरा नायब तहसीलदार को अपना नाम, पता सहित घटना की जानकारी दी। बेमेतरा पुलिस को बच्चे ने अपना नाम तुषार सिंह ठाकुर व पिता का नाम महेश राजपूत बताया। वह सरकंडा (बिलासपुर) का रहने वाला है। तुषार ने पुलिस को बताया कि वह बिलासपुर के अंकित विद्यालय में कक्षा तीसरी में पढ़ता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.