पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। दैनिक भास्कर में मंगलवार को डीके निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की खबर से मेडिकल कॉलेज से लेकर मंत्रालय तक हड़कंप मचा हुआ है। खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव एमके राउत ने डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी से पूछा है कि खबर अखबार में कैसे लीक हुई? डीएमई को कुछ कहते नहीं बना तो वे दौड़े-दौड़े मेडिकल कॉलेज आए।
कॉलेज में डीएमई सीधे डीन डॉ. एके चंद्राकर के कक्ष में पहुंचे और उन्होंने डीन को बताया कि खबर से श्री राउत नाराज हैं। इस तरह का बयान आपने क्यों दिया? यह खबर बैठक का हिस्सा था, अखबार में क्यों प्रकाशित हुआ? डीन ने भी अपना पक्ष रखा। सूत्रों के अनुसार डीके में खुलने वाले सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने की तैयारी शासन के आला अफसर शुरू से कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग व मेडिकल कॉलेज का कोई भी अधिकार बोलने को तैयार नहीं था। दैनिक भास्कर ने जब डीन डॉ. चंद्राकर से चर्चा की तो उनकी जुबान पर पीपीपी मोड वाली बात आ ही गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.