पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूरो सर्जरी की छह दिन ओपीडी व ओटी तय, मरीजों को होगी सुविधा

न्यूरो सर्जरी की छह दिन ओपीडी व ओटी तय, मरीजों को होगी सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में मंगलवार से न्यूरो सर्जरी विभाग की छह दिनों की ओपीडी शुरू हो गई। नियमित न्यूरो सर्जन डॉ. राजीव साहू की वापसी व एक नए न्यूरो सर्जन की ज्वाइनिंग के कारण ऐसा हो सका है।


पिछले आठ माह से अस्पताल में केवल एक सर्जन काम कर रहा था। इसके पहले दो साल तक डॉ. साहू इकलौता न्यूरो सर्जन थे। मंगलवार को डॉ. साहू की ओपीडी थी। वे शुक्रवार को भी ओपीडी में बैठेंगे। इसके साथ डॉ. विजय कुर्रे सोमवार व गुरुवार तथा डॉ. अमित मुखर्जी बुधवार व शनिवार को ओपीडी में बैठेंगे।

तीनों न्यूरो सर्जन सोमवार से शनिवार तक ऑपरेशन थिएटर में मरीजों का ऑपरेशन करेंगे। इससे निजी अस्पताल जाने वाले मरीज यहां ऑपरेशन करा सकेंगे। मंगलवार को 35 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया।