पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। मेडिकल कॉलेज के कार्यालय सहायक अधीक्षक ने अपने आपको कार्यालय अधीक्षक बना लिया है। यही नहीं उन्होंने एक कक्ष के बाहर कार्यालय अधीक्षक का बोर्ड भी लगा दिया है। इससे कार्यालय अधीक्षक डीआर वर्मा नाराज हो गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत डीन से की है।
कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक डीआर वर्मा हैं, जो अभी न्यूरो सर्जरी विभाग में काम कर रहे हैं। पद के अनुसार पोस्टिंग नहीं होने के कारण वर्मा को एलसीडी लेवल का काम करना कर रहा है। इसका फायदा मेडिकल कॉलेज के अकाउंटेंट राजेश कश्यप ने उठा लिया। कश्यप सहायक कार्यालय अधीक्षक हैं, लेकिन अपने रसूख का फायदा उठाते हुए स्वयंभू कार्यालय अधीक्षक बन बैठे। वे अकाउंट सेक्शन में लंबे समय से पदस्थ हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.