पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। शहर की महापौर किरणमयी नायक महिला नेतृत्व पर अपनी बात रखेंगी। ये बताएंगी इस क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, इश्यू सहित अन्य बातों पर अपनी राय रखेंगी। यह सब कुछ पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में होगा। महिला अध्ययन केंद्र की ओर से 5 से 7 फरवरी तक यहां तीन दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महापौर मुख्य वक्ता होंगी। इसी तरह यहां इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म की डायरेक्टर मंजुला चौधरी भी शामिल होंगी। महिला अध्ययन केंद्र की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अदिति पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा देश के अन्य जगहों से भी बड़ी शख्सियतों का आमंत्रित किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.