पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश की हस्तशिल्प होगी एक मंच पर, जागार में दिखेगा बेलमेटल और टेराकोटा का जादू

देश की हस्तशिल्प होगी एक मंच पर, जागार में दिखेगा बेलमेटल और टेराकोटा का जादू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। महाराष्ट्र, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों के हस्तशिल्प एक मंच पर होंगे। यहां बेलमेटल, टेराकोटा, रॉट आयरन, वुडकार्विंग सहित अन्य का जादू छाया रहेगा। यह सब कुछ जागार प्रदर्शनी में देखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, ग्रामोद्योग विभाग की ओर से 2 से 16 फरवरी तक पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट में यह प्रदर्शन लगाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जागार-2014 के दौरान छत्तीसगढ़ के शिल्प के भौगोलिक उपदर्शन के लिए शिल्पकार कांफ्रेंस भी आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए इस बार यहां हस्तशिल्प म्यूजियम, कंप्यूटर एडेड डिजाइन सेंटर एवं सेंट्रल स्टोर का निर्माण भी किया जा रहा है।