पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। रविशंकर विवि की महिला फुटबॉल टीम बुधवार को ऑल इंडिया इंटर विवि स्पर्धा में आगाज करेगी। हिसार में खेली जा रही स्पर्धा के पहले मुकाबले में टीम का मुकाबला पुणे विवि से होगा।
पहली बार ऑल इंडिया में जगह बनाने वाली रविवि की टीम ने सेंट्रल जोन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम की कप्तान प्रेरणा मिश्रा को जोन स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने टूर्नामेंट में चार गोल मारे थे। महिला टीम 30 जनवरी को पंजाबी विवि पटियाला से, 31 जनवरी को मदुरई विवि से और 1 फरवरी को वीबीएस विवि पश्चिम बंगाल से भिड़ेगी।
टीम: प्रेरणा मिश्रा, दिव्या, दीक्षा वर्मा, डाली क्षत्रीय, तनुजा कुजूर, कल्याणी महापात्रा, प्रिया कुकरेती, पूजा यादव, शोभा, सुमन, नेहा निषाद, शालिनी यादव, विजेता वर्मन, अर्चना, फिरदौस, गीता, सरिता यादव व भारती।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.