पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडबॉल अकादमी में शामिल होने पहुंचे 15 खिलाड़ी

हैंडबॉल अकादमी में शामिल होने पहुंचे 15 खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की ओर से संचालित हैंडबॉल अकादमी में वर्ष 2014-17 के चयन ट्रायल के कुल 15 खिलाड़ी पहुंचे हैं। इनमें से 8 का चयन अकादमी में किया जाना है।

लखनऊ में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा और भिलाई में आयोजित 59वें नेशनल गेम्स के आधार पर ट्रायल के लिए कुल 29 खिलाडिय़ों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था।


इनमें से 15 खिलाड़ी ही पहुंचे। मंगवार को इन खिलाडिय़ों के लिए 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई और इसके बाद इनका वजन, ऊंचाई और स्पॉट जंप जांची गई। इसके बाद इनका बैटरी टेस्ट, शटल दौड, शूटिंग और स्किल टेस्ट लिया गया। 29 जनवरी को खिलाडिय़ों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा और फिर अंतिम आठ खिलाडिय़ों की सूची जारी की जाएगी।
ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ी: सचिन, बूटा सिंह, अभय, देवेंद्र चौधरी (सभी राजस्थान), प्रमोद पनवार, अर्जुन सुतार, चवण परमेश्वर, सुरेश, विनोद, लोकेश (सभी महाराष्ट्र), अंकित श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), सुल्तान खान (झारखंड), संदीप पात्रो (उड़ीसा), अमरदीप सिंह (चंडीगढ़) और इमरान अली (पश्चिम बंगाल)।