पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलिंपियन सुधा और कविता विजय मैराथन में आएंगी

ओलिंपियन सुधा और कविता विजय मैराथन में आएंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। लंदन ओलिंपिक में शामिल होने वाली भारतीय एथलीट सिंह और 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य जीतने वाली एथलीट राजधानी आ रही हैं। वे यहां 2 फरवरी को होने वाली विजय दिवस मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रही हैं। मूलत: उप्र के रायबरेली की रहने वाली सुधा 3000 पैदल चाल में 2009 एशियन गेम्स में रजत पर कब्जा किया।


2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ी पांचवें पर रहीं वहीं ग्वांगझू में हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पर कब्जा किया। सुधा ने 2011 में जापान में हुए एशियन गेम्स में फिर पैदल चाल में अपना जलवा दिखाया और रजत पर कब्जा किया और 2012 लंदन ओलिंपिक में वे 21वें स्थान पर रहीं। इसके बाद 2013 पुणे में हुई चैंपियनशिप में सुधा ने रजत पर कब्जा किया और रूस में हुई वल्र्ड चैंपियनशिप में वे 23वें स्थान पर रहीं।


दूसरी ओर महाराष्ट्र की कविता राऊत कॉमनवेल्थ खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला एथलीट हैं। उन्होंने दिल्ली में 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य जीता। इससे पहले 1958 में पुरुष वर्ग में मिल्खा सिंह पदक जीता था। कविता ने इससे पहले 2009 एशियन गेम्स में 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। वहीं २०१० में ग्वांगझू एशियन गेम्स में कविता ने 10 हजार मीटर में रजत और 5 हजार मीटर में कांस्य पदक जीता।