पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े छह बजे शाम को पहुंची गोंडवाना एक्सप्रेस, नई टे्रन भी चार घंटे लेट

साढ़े छह बजे शाम को पहुंची गोंडवाना एक्सप्रेस, नई टे्रन भी चार घंटे लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों पर कुहरे का असर बरकरार है। मंगलवार को निजामुद्दीन से रायगढ़ तक आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस शाम साढ़े छह बजे रायपुर पहुंची। इस ट्रेन का नियत समय दोपहर 2.25 बजे रायपुर में है। रेलवे से मिली जानकारी में बताया गया है कि कुहरे के कारण ही यह ट्रेन चार घंटे की देरी से रायपुर पहुंची। इसके साथ ही अमृतसर से बिलासपुर तक आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से रायपुर पहुंची। इस ट्रेन का नियत समय सुबह 9.40 बजे है। इसके अलावा छपरा से दुर्ग तक आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस सुबह 6.10 की बजाए 10 बजे पहुंची। साथ ही मुजफ्फरपुर से गोंदिया तक जाने वाली बजट की नई ट्रेन भी दोपहर 3 की बजाए शाम सात बजे के बाद ही आने वाली है। यह ट्रेन चार घंटे की देरी से चल रही है।