पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। रायपुर स्टेशन परिसर में मंगलवार को शाम छह बजे नो पार्किंग जोन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी कार्रवाई में 42 वाहन मालिकों पर जुर्माना किया। इसमें 32 चार पहिया और 10 मोटर साइकिल को क्रेन से उठाकर ट्रैफिक पुलिस ले गई। ट्रैफिक थाने में जाने के बाद ही वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला गया। कार वालों से 500 रुपए और बाइक से 200 रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा दर्जनभर ऑटो वालों को बेतरतीब वाहन पार्क करने के लिए समझाइश दी गई। वाहनों को क्रेन से उठाने के दौरान ट्रैफिक पुलिस और वाहन मालिकों में बहस भी हुई। इससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी भी रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.