पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाने के लिए उलझे पति के ताना से पत्नी ने लगाई आग, गंभीर

खाने के लिए उलझे पति के ताना से पत्नी ने लगाई आग, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। अच्छा खाना नहीं बनाने व बार-बार ताना देना एक पति को महंगा पड़ गया। ताने से परेशान पत्नी ने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की मदद से उसे अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया। वह बर्न यूनिट में गंभीर है।
अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार राधे नवागांव निवासी महादेव ठाकुर व उसकी पत्नी संगीता के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई होती रहती थी। बीती रात खाना बनाने में देर हो जाने पर महादेव ने संगीता को अनाप-शनाप कह दिया और ताने देने लगे। रोज-रोज के ताने से हलाकान संगीता ने घर में ही रखी केरोसिन डालकर आग लगा ली।