पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। नई दिल्ली से बिलासपुर तक आने वाली राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रायपुर पहुंची है। यह ट्रेन सुबह दस बजे के बजाए दोपहर 12.05 बजे रायपुर स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से बिलासपुर तक जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी 9.40 की बजाए साढ़े दस बजे पहुंची।
रेलवे से मिली जानकारी में बताया गया है कि निजामुद्दीन से रायगढ़ तक जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है। नागपुर से यह ट्रेन 11 बजे छूट गई है। इस गाड़ी का रायपुर में नियत समय दोपहर दो बजे है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से गोंदिया तक जाने वाली ट्रेन भी तीन घंटे की देरी से चल रही है। इसका समय यहां दोपहर तीन बजे है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.