पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश के कलेक्टरों की बैठक ले रहे हैं, उन्होंने कलेक्टरों से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस न सिर्फ नेताओं बल्कि जिला प्रशासन के कार्यों से भी झलकना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सत्ता की सबसे प्रमुख कडिय़ां हैं, कलेक्टर अपनी क्षमता और जिम्मेदारी समझें और पूरे जिले में सुशासन निश्चित करें। मुख्यमंत्री ने सफल चुनाव और विकास यात्रा के लिए प्रशासन की सराहना की, उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें तीसरी बार चुनकर सत्ता में सौंपी है इसलिए उनकी उम्मीदों को पूरा करना शासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि वे गांवों का दौरा करें, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं, स्कूलों, होस्टलों, राशन दुकानों और अस्पतालों का निरीक्षण करें। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं पोषण आहार योजना, राशन कार्ड बनाने, आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे बांटने, धान खरीदी व बोनस, वैन ग्रामों को राजस्व ग्रामों का दर्जा देने आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.