लाइब्रेरियनों की मेरिट लिस्ट जारी
रायपुर. जिला पंचायत की ओर से हाल ही में शिक्षक (पंचायत) ग्रंथपाल के 55 खाली पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे। सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद बुधवार को 53 पात्र लोगों को काउंसिलिंग में बुलाने के लिए सूची तैयार की गई। जिला पंचायत के सीईओ धनंजय देवांगन ने बताया कि इस सूची को पंचायत कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है। सूची पंचायत की वेबसाइट रायपुर डॉट जीओवी डॉट इन पर भी अपलोड कर दी गई है। इस सूची की काउंसिलिंग के आधार पर ही खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।