पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांजा तस्करों को दस दिन के रिमांड पर लेगी पुलिस

गांजा तस्करों को दस दिन के रिमांड पर लेगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। ट्रेनों से गांजा तस्करी करने वाले आरोपियों को अब रिमांड लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। बुधवार को न्यायालय ने आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा गुजरात भेजा जा रहा है। रायपुर के रास्ते ट्रेन से गांजे की तस्करी की जा रही है। इस बात का खुलासा हुआ है।
पिछले दिनों रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से जीआरपी ने 86 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसमें दो लोगों को जीआरपी ने दबोचा था। बड़े रैकेट की जानकारी के लिए न्यायालय ने इन दोनों को रिमांड पर भेज दिया है। अब जीआरपी पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ करेगी।
यहां बता दें कि गांजे के साथ संगीता दास नाम की एक महिला और चित्रसेन प्रधान नाम के एक पुरुष को पकड़ा गया है। वे तीन ट्रॉली और एक एयर बैग में गांजा भरकर सूरत ले जा रहे थे। गांजे को ब्रह्मपुर (उड़ीसा) से सूरत (गुजरात) ले जाया जा रहा था।