पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8451 राशन कार्डों की जांच पूरी

8451 राशन कार्डों की जांच पूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. खाद्य विभाग ने बंधुआ मजदूरों और आवासहीन लोगों के राशन कार्डों की जांच पूरी कर ली है। बंधुआ मजदूरों के 6432 कार्डों में 601 कार्ड फर्जी पाए गए। इसी तरह 2019 आवासहीन लोगों में 380 राशन कार्ड फर्जी निकले इन सभी कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। जिला खाद्य नियंत्रक दयामणि मिंज ने बुधवार को बताया कि निरस्त किए गए राशन कार्डों को कंप्यूटर से ऑनलाइन भी हटा दिया है। बंधुआ मजदूरों और आवासहीन लोगों के कार्डों की जांच शिविर लगाकर की गई थी। यही नहीं, कई जगह टीम लोगों के घर भी गई थी। पूरी तरह से जांच होने के बाद ही फर्जी राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।