- Hindi News
- फुटबॉल: रविवि महिला टीम की जीत से शुरुआत
फुटबॉल: रविवि महिला टीम की जीत से शुरुआत
रायपुर। रविशंकर विवि की महिल फुटबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर विवि फुटबॉल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत की है। हिसार में खेली जा रही स्पर्धा के पहले मैच में रविवि ने पुणे विवि को 2-1 से हराया। मैच की शुरुआत में रविवि टीम ने अच्छा खेल दिखाया और 21वें मिनट में प्रेरणा मिश्रा ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में पुणे की ओर से नीलिमा ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में रविवि की टीम ने फिर ने हमला किया और मैच के 60वें मिनट में शोभा ने गोल करके टीम को 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी। टीम अगले मुकाबले में गुरुवार को मदुरई विवि के खिलाफ उतरेगी।