पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. भारतीय डाक विभाग की ओर से शहर के टाउन हॉल में तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी को रायपेक्स-2014 नाम दिया गया है। रायपुर संभाग के डाकघर प्रवर अधीक्षक की ओर से बुधवार को इसकी घोषणा की गई।
बताया गया है कि प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के ख्याति प्राप्त टिकट संग्राहकों (फिलाटेलिस्टों) द्वारा पंजीयन कराया गया है। प्रदर्शनी में टिकटों का अवलोकन करने के साथ ही डाक विभाग की माय स्टांप सुविधा का लाभ लेकर अल्प शुल्क में अपने स्वयं के चित्र का डाक टिकट भी प्रिंट करा सकते हैं।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। बताया गया है कि प्रदर्शनी में ख्याति प्राप्त टिकट संग्राहकों के दुर्लभ टिकट संग्रह का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां देश-विदेश के दुर्लभ डाक टिकट एवं पुराने सिक्के बिक्री के लिए भी उपलब्ध होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.