पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय स्कूलों की समस्या निबटाने अब निवारण शिविर, कल डीईओ भी शामिल होंगे

शासकीय स्कूलों की समस्या निबटाने अब निवारण शिविर, कल डीईओ भी शामिल होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। शासकीय स्कूल और शिक्षकों की समस्या के निबटारे के लिए गुरुवार को धरसींवा में निवारण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर में विकासखंड जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वय के अलावा कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
यह शिविर सुबह ११ बजे से लगेगी। जिला शिक्षा अधिकारी एएन.बंजारा ने बताया कि स्कूल व शिक्षकों की समस्या का निदान जल्द से जल्द करने के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी सिलसिले में कल कार्यक्रम हो रहा है। शिविर में कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा यही हो जाए। यहां स्कूल से जुड़ी हर समस्या पर बात होगी।