पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलएलबी की समय सारणी घोषित, 11 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

एलएलबी की समय-सारणी घोषित, 11 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने एलएलबी की समय-सारणी घोषित कर दी है। इसके तहत ये परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च को खत्म होंगी। एलएलबी पार्ट-1 प्रथम सेमेस्टर (रेगुलर, पूर्व और सप्ली) की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च तक होगी। पार्ट-1 दूसरा सेमेस्टर (पूर्व व सप्ली) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 4 मार्च तक। एलएलबी पार्ट-2 प्रथम सेमेस्टर (रेगुलर, पूर्व और सप्ली) की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 मार्च तक। पार्ट-2 दूसरा सेमेस्टर (पूर्व एवं सप्ली) 14 फरवरी से 6 मार्च। पार्ट-3 प्रथम सेमेस्टर (रेगुलर, पूर्व और सप्ली) की परीक्षाएं 11 फरवरी से 25 फरवरी। पार्ट-3 दूसरा सेमेस्टर (पूर्व एवं सप्ली) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 4 मार्च तक होंगी। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी। इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।