पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। महादेवघाट रोड़ पर बुधवार सुबह 7 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने महिला और उसके पति को कुचल डाला। पति दूर फेंका गया, जबकि महिला का शरीर चक्के में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी समेत वहां से भाग निकला। महिला के मोहल्ले और परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनके ही इलाके में रहन वाले युवक ने उन्हें जानबूझकर कुचला है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
परिवार वालों के आरोप के बाद इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या मोहल्ले में रहने वाले युवक ने ही स्कार्पियों से ठोका तो नहीं है? पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला लता करकसे (24) थी। वह डीडीनगर और आसपास के इलाके में कुछ घरों में काम करती है। सुबह वह अपने पति के साथ काम करने के लिए निकली थी। तभी वहां पीछे से स्कार्पियो तेज रफ्तार में आई और उस महिला को कुचलते हुए आगे निकल गई। उसका पति दूर फेंका गया, जिसे गंभीर चोट आई है। दैनिक भास्कर की टीम घटना के बाद महादेवघाट रोड के जोरापारा पहुंची। वहां मृतिका लता बाई के परिवार और मोहल्ले वालों से बातचीत की गई तो वो गुस्से में चिल्लाने लगे। वो मोहल्ले के ही छोटू उर्फ राजेंद्र देवार पर हादसा करने का आरोप लगाते रहे। हालांकि पुलिस ने राजू के इस घटना में शामिल होने से इंकार किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.