पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कभी डबल रेट मे बिका यह फोन आज कोई लेने तैयार नहीं...

कभी डबल रेट मे बिका यह फोन आज कोई लेने तैयार नहीं...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. रायपुर
मार्केट में एक फोन ऐसा है जिसकी लांचिंग से पहले तो लोगों ने एडवांस बुकिंग पर प्रिंट रेट से डबल पैसे खर्चे और जब जब सकी भरमार है तो हालात ऐसे हैं कि कोई इसे खरीदने नहीं आ रहा। हम बात कर रहे हैं एप्पल कंपनी के न्यू लांच्ड आई फोन एस5 की। लालगंगा स्थित अइडरिस शॉप के असलम ने बताया कि यह फोन नवंबर में लांच हुए था। लांचिंग से पहले इसके गोल्ड मॉडल को प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने मिल रहा था। यहां तक की एडवांस बुकिंग के लिए कई गुना अधिक रेट देने तैयार थे।
90 हजार में हुई बुकिंग
वे बताते हैं कि उन्होंनें इस फोन के लिए 90 हजार से भी अधिक में एडवांस बुकिंग की थी। आई फोन वाली सभी खूबियां और सेंसर जैसी टेक्नोलॉजी वाला यह फोन 3 मॉडल में लांच हुआ था। स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड। शहर के लोगों में गोल्ड प्लेटेड मोबाइल का बहुत क्रेज है। यही वजह थी इसके इतनी हाई रेट पर एडवांस बुकिंग होने की।
क्या है एडवांस बुकिंग
जब कोई फोन लांच होता है लेकिन भारत में अवेलेबल नहीं होने की कंडीशन मे उसे दूसरी कंट्री से मंगवाया जाता है। ऑफीशियल लेंग्वेज में इसे ग्रे आइटम कहते हैं। शुरूआत में उनकी शॉप से करीब 30 गोल्ड मॉडल की बुकिंग हुई थी। अब जब यह फोन भारत में इज ली अवेलेबल है तो एक पीस बेचना भी भारी पड़ रहा है।