पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। पहले तो रजामंदी से माओवादी नेताओं ने संगठन के दो नक्सलियों की शादी करा दी। इसके बाद नसबंदी कराने की बात लगातार कहने लगे। इसी बीच महिला नक्सली गर्भवती हो गई। इसका पता जब संगठन के नेताओं को चला तो वे गर्भपात कराने के लिए दोनों पर दबाव बनाने लगे। इस तरह नक्सलियों की कथनी और करनी में अंतर को देखकर नक्सली लाल साय और पिता बहादुर और पत्नी कमला ने बीएसएफ के अधिकारियों के समक्ष बुधवार को सरेंडर कर दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
आत्मसमर्पण कर चुके दंपति ने बताया कि संगठन के नेता छोटे कैडरों पर काफी दबाव बनाते हैं। खासकर आंध्रप्रदेश के बड़े माओवादी नेता उनसे काफी सौतेला व्यवहार करते हैं। इस कारण छोटे कैडर काफी परेशान है, उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। इसलिए उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके साथी माओवादियों ने राजनांदगांव जिले में सरेंडर किया था। फिलहाल पुलिस प्रोफाइल के मुताबिक 17 से 18 माओवादी और संगठन में काम कर रहे हैं।
आगे पढ़िए आखिर कैसे पहुंचा यह युवक माओवादी दुनिया में
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.