पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। एमसीआई की टीम ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज स्थित बायो केमेस्ट्री विभाग का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य यहां उपलब्ध सुविधाओं के निरीक्षण के बाद पीजी की सीट बढ़ाने के लिए अनुशंसा कर सकती है।
बायो केमेस्ट्री विभाग में पीजी की दो सीटें हैं। विभाग दो माह पहले एमसीआई को पत्र लिखकर पीजी सीट बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था। पत्र मिलने के बाद एमसीआई ने विभाग करने का निर्णय लिया। गुरुवार को स्टेमसेल लैब, जेनेटिक लैब के दौरान टीम के सदस्य संतुष्ट नजर आए।
फैकल्टी की कमी पीजी की सीट बढ़ाने में रोड़ा बन सकता है। बाकी सुविधा सकारात्मक रिजल्ट दे सकता है। विभाग के एचओडी डॉ. पीके पात्रा का दावा है कि उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए पीजी की सीट बढऩे की पूरी संभावना है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.