पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल छात्रों को नहीं मिला लैपटॉप, छात्रों ने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। मेडिकल कॉलेज में फाइनल ईयर के छात्रों को अब तक लैपटॉप नहीं मिला है। गुरुवार को मेडिकल छात्रों के एक दल ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यालय में इस संबंध में शिकायत की। विभाग के अधिकारियों ने जल्दी लैपटॉप दिलाने का आश्वासन दिया है।


मेडिकल स्टूडेंट्स प्रणय सिंह व अन्य ने बताया कि वे फाइनल ईयर से निकल चुके हैं। कुछ तो इंटर्नशिप भी कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की महती योजना के तहत मिलने वाला लैपटॉप अब तक नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीन से लेकर डीएमई तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन लैपटॉप अब तक नहीं मिला है। लैपटॉप नहीं मिलने से छात्र मायूस हैं। दूसरी ओर डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया है।