पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Only 10 Nurses Joined Despite Vacancy Of 39 In Medical College

मेडिकल कॉलेज में 39 में केवल 10 नर्सों ने किया ज्वाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के खाली पदों पर काउंसिलिंग के माध्यम से गुरुवार तीन नर्सों की भर्ती की गई। तीन दिनों में केवल 10 नर्सों को ज्वाइनिंग दी गई है। जबकि 39 पद खाली हैं। 85 नर्सों की भर्ती की जानी थी, लेकिन तीन-तीन बार मौका देने के बावजूद नर्स यहां ज्वाइन करने को तैयार नहीं हैं।

गुरुवार को सुबह 11 बजे से 33 नर्सों की काउंसिलिंग हुई। इसमें केवल तीन नर्स उपस्थित हुईं। सभी को मौके पर ही ज्वाइन लेटर दिया गया। 29 जनवरी को यूआर व ओबीसी से ही 38 नर्सों की काउंसिलिंग की गई। सभी पद यूआर व ओबीसी केटेगरी के हैं।