पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। आचार संहिता खत्म होने के बाद भी छूटे हुए लोगों का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। दैनिक भास्कर की हेल्प लाइन में भी इस तरह की शिकायतें रोजाना आ रही हैं। गुरुवार को जोन आठ के महोबाबाजार कार्यालय में राशन कार्ड बनाने आए लोग कर्मचारी से उलझ गए। कर्मचारी ने राशन कार्ड नहीं बनाने की मजबूरी जताई।
गुरुवार को टाटीबंध क्षेत्र के लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए जोन कार्यालय में पहुंचे थे। वे राशन कार्ड विभाग में गए तो वहां बैठे कर्मचारी ने लोगों को चले जाने को कह दिया। इससे लोग भड़क गए और कर्मचारी से उलझ गए। पार्षद बजरंग निषाद का कहना है कि जिला व नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण सैकड़ों लोग राशन कार्ड से वंचित हैं। उनका राशन कार्ड जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.