पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। दाऊ कल्याण सिंह अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर देने की चर्चा के बीच मचे बवाल के बाद शासन ने इस संबंध में डीन व अस्पताल अधीक्षक को मीडिया को किसी भी तरह का बयान देने पर रोक लगा दी है। यही कारण है कि इस मामले पर अब डीन डॉ. एके चंद्राकर व अस्पताल अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
मंगलवार को दैनिक भास्कर में समाचार प्रकाशित होने के बाद कॉलेज से लेकर मंत्रालय तक हड़कंप मचा हुआ है। अंदर ही अंदर डीके को पीपीपी मोड पर देने की साजिश जब मीडिया के माध्यम से बाहर आई तो स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर नाराज हो गए।
यही नहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव एमके राउत ने डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी को डीन डॉ. चंद्राकर से पूछने को कहा कि आखिर इस तरह का बयान क्यों जारी किया ? डीएमई ने डीन को खरी-खोटी भी सुना डाली? इस बात की पुष्टि डीन ने भास्कर से की है। डीन का कहना है कि उनके बयान से राउत से लेकर मुखर्जी नाराज हैं, इसलिए वे अब इस संबंध में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.