पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिग-21 लगाने आए इंजीनियर का सामान चोरी, मामला पंजीबद्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। नगर निगम मुख्यालय के सामने एयरफोर्स के फाइटर प्लेन एसेंबल करने आए इंजीनियरों का सामान चुराने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने ट्रक में रखे औजार व अन्य उपकरण चोरी हो गए। इसकी सूचना कल ही एसपी को दी गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था। नगर निगम की ओर से लिखित शिकायत होने पर गुरुवार को मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि एयरफोर्स ने कारगिल युद्ध सहित भारत की ओर से कई युद्ध में शामिल हो चुके मिग-21 को नगर निगम रायपुर को सौंपा है। इसे निगम मुख्यालय के सामने लगाया जा रहा है।