पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। बेचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) के छात्र चार महीने से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं लेकिन रविवि के उदासीन रवैये की वजह से यह अब तक जारी नहीं हो पाया है। यही वजह है कि गुरुवार को डेंटल छात्र रविवि पहुंचे और छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके.पांडेय से जानकारी ली। उनसे छात्रों ने पूछा कि अब तक परिणाम क्यों जारी नहीं किया गया है। इस मामले में विवि ने आश्वासन दिया है दो-चार दिन में परिणाम जारी हो जाएंगे। गौरतलब है कि ये छात्र बीडीएस दूसरे और तीसरे साल के छात्र हैं। छात्रों ने बताया कि यह परीक्षा सितंबर में हुई थी। इस बारे में विवि से पूछने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.