पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एएन.बंजारा के सामने स्कूल व शिक्षकों से संबंधित समस्याओं का पिटारा खुल गया। यहां धरसींवा ब्लाक से करीब 25 मामले इनके सामने आए। यह सब कुछ परसतराई स्थित उच्च माध्यमिक शाला में हुआ। यहां शिक्षक व स्कूल से संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए शिक्षक व शाला निवारण शिविर आयोजित किया गया था।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से संभवत: इस तरह का यह शिविर पहली बार आयोजित किया गया। रायपुर जिले के हर ब्लाक में यह आयोजित किया जाना है। इसी सिलसिले में इसकी शुरुआत धरसींवा ब्लाक से हुई। यहां विभिन्न स्कूल व शिक्षकों से संबंधित २५ मामले आए। जिसमें १० का निपटारा मौके पर ही किया गया। इनमें कुछ मामले चार-पांच दिन में हल करने का आश्वासन दिया गया। जबकि कुछ मामले दूसरे विभाग से संबंधित थे। शाला व शिक्षक निवारण का अगला शिविर अभनपुर ब्लाक में आयोजित किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.